पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नामदेव समाज का चिंतन शिविर संपन्न

नामदेव समाज का चिंतन शिविर संपन्न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | मप्र नामदेव सामजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक चेतना मंच के तत्वाधान में जागरण,चिंतन शिविर का आयोजन रविन्द्र भवन में हुआ। इसमें राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त शिवकुमार नामदेव, महेन्द्र सिंह, प्रो.गजानन, प्रो.शंकरलाल अखोते, डॉ.उमाशंकर नामदेव, रामेश्वर नामदेव, हेमन्त नामदेव,मन्नूलाल. उमाशंकर ने स्वजातीय लोगों को संबोधित किया। इसमें समाज कल्याण पर आधारित चर्चा हुई। सांसद लक्ष्मीनारायण यादव, विधायक शैलेन्द्र जैन, प्रदीप लारिया को मंच द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।

सूचना...पाक्षिक अधिवेशन आज

सागर. प्रेमप्रसारणी सनाढ्य सभा का पाक्षिक अधिवेशन 20मई को सायं 7 बजे ब्रजमोहन पाठक के निवास दुलारी बाई मन्दिर बड़ा बाजार में होगा। सभापति अरविंद चौबे ने सभा के पदाधिकारियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

आयोजन...शिव सेना का सम्मेलन आज

सागर. शिवसेना का संभागीय सम्मेलन रविवार को दोपहर एक बजे से गौरमूर्ति स्थित सरस्वती वाचनालय में शुरु होगा। इसमें संगठनात्मक, चुनाव आदि मुद्दों पर चर्चा होगी। यह जानकारी जिला संगठन प्रमुख हेमराज आलू ने दी है।

खबरें और भी हैं...