- Hindi News
- National
- पीएफ नहीं दिया था, जिला अस्पताल पहुंचे सफाई कंपनी के मैनेजर को कर्मचारियों ने घेरा
पीएफ नहीं दिया था, जिला अस्पताल पहुंचे सफाई कंपनी के मैनेजर को कर्मचारियों ने घेरा
सागर. जिला अस्पताल में शनिवार दोपहर सफाई कंपनी के मैनेजर और कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। ठेका खत्म होने के बाद अस्पताल पहुंचे मैनेजर को कर्मचारियों ने घेर लिया जानकारी के अनुसार सफाई और सुरक्षा का काम देख रही धर्मवीर सेंगर सिक्योरिटी एंड लेबर सर्विसेज कंपनी का ठेका दो महीने पहले खत्म हो गया है। शनिवार को बकाया एफडी और बिलों के भुगतान के सिलसिले में मैनेजर आरएस चौहान को आते कर्मचारियों ने देख लिया। कर्मचारी उसे पकड़कर पीएफ की राशि की मांग करने लगे। इस दौरान विवाद की सूचना मिलने पर प्रभारी हीरालाल चौधरी मौके पर पहुंचे और वे मैनेजर को कर्मचारियों के बीच से सुरक्षित अपने कक्ष में ले गए। कर्मचारी मिथुन घारू ने बताया कि मैनेजर ने फर्जी पीएफ नंबर दिया है। इसका पता भविष्य निधि कार्यालय से चला। कर्मचारी राशि की मांग को लेकर अड़ गए। इस पर मैनेजर ने दो कर्मचारियों को 5-5 लाख रुपए का चैक अमानत के तौर दिया और 20 दिन की मोहलत मांगी है।