जैन समाज हमेशा देने का काम करता है । मैं एक पोस्टमैन बनकर भारत सरकार की तरफ से आपकी बात पहुंचाने के लिए यहां आया हूं । यह बात राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुनील जैन सिंघी ने भाग्योदय में आयोजित जैन जागृति कार्यशाला में अल्पसंख्यकों के अधिकार कार्यक्रम में कही। उन्होंने बताया सरकार साल भर में 48 सौ करोड़ रुपए अल्पसंख्यकों को कल्याण के लिए दे रही है। लगभग 2 करोड़ बच्चों को स्कॉलरशिप दी जा रही है । अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है ।
विदेश जाने वालों बच्चों को पढ़ाई के लिए 20 लाख की राशि 0 प्रतिशत ब्याज पर दी जाती है । परीक्षा के लिए 50 हजार की राशि पढ़ाई के लिए दी जा रही है। सीखो और कमाओ योजना में 20 हजार की राशि प्रति छात्र.छात्राओं को दी जा रही हैं। जैन मंदिरों में संचालित पाठशालाओं के लिए अनुदान के प्रस्ताव भी आयोग के पास पहुंचे है। साथ ही तीर्थ क्षेत्रों की रक्षा के लिए भी सरकार हमारी धरोहर की रक्षा के तहत अनुदान देती है। 40 करोड़ जैन समाज पहले थी । लेकिन आज यह सिमटकर 40-50 लाख रह गई है। उन्होंने समाज के लोगों से आग्रह किया कि समाज में फूट नहीं होना चाहिए । इस अवसर पर जैन मायनेटरी फेडरेशन के सुनील गंग, विधायक शैलेंद्र जैन, पूर्व विधायक सुनील जैन, स्वदेश चंद जैन, पीसी नायक, देवेंद्र जैना, मुकेश जैन ढाना, अशोक पिडरूआ, सुनील, डॉ ताराचंद जैन, सुभाष , आनंद , राजेश , प्रदीप राधेंलिया, मनोज, वीरेंद्र मालथौन, आदेश जैन, राकेश निश्चय, सहित बडी संख्या में जैन समाज उपस्थित था। सिंघी ने गौशाला का निरीक्षण किया अल्प संख्यक आयोग की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए सागर में चार सदस्यीय समिति गठित की गई। जिसमें सुरेंद्र मालथौन, आनंद स्टील, अनिल जैन, अखिलेश समैया कोशामिल किया गया है।