सागर | पुरुषोत्तम मास में गृहस्थ संत पंडित देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी के सानिध्य में चल रहे शिवलिंग निर्माण का समापन शनिवार को कन्या भोज के साथ घनश्याम बाग आश्रम में हुआ। इससे पहले महारुद्राभिषेक पंडितों द्वारा संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के तीसरे दिन दद्दा जी शिष्य मंडल के डा. अनिल त्रिपाठी, सत्येंद्र पाठक, शशांक शर्मा, प्रमोद उपाध्याय, शांति स्वरूप सहित सैकड़ों लोगों द्वारा शिवलिंग निर्माण किया गया।