सागर | भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में मप्र में चलो पंचायत अभियान सराहना की। प्रदेश अध्यक्ष डॉ, अभिलाष पांडे ने उन्हें ग्राम पंचायत समितियों ( स्पेशल 11 ) की सूची सौंपी। महाजन ने चलो पंचायत की ओर कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि मेरे दीनदयाल नाम से भी मप्र ने 30 लाख युवाओं को जोड़ने का अद्भुत प्रयोग हुआ है। ये अनूठे प्रयोग मप्र में ही हो रहे हैं।
अन्य राज्यों को भी इसका अनुसरण करना चाहिए। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्पित पांडे ने बताया कि सागर जिले की 755 पंचायतों में विगत माह में पंचायत स्तर पर स्पेशल 11 की पंचायत समिति के गठन करने के बाद 14 मई को प्रत्येक पंचायत में युवा मोर्चा ने कार्यक्रम आयोजित कर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी व हितग्राहियों का सम्मान किया।