पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 236 शिक्षकों के तृतीय क्रमोन्नति वेतनमान के आदेश जारी

236 शिक्षकों के तृतीय क्रमोन्नति वेतनमान के आदेश जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | शिक्षक संवर्ग में 30 साल की सेवा पूरी करने वाले 236 शिक्षकों को तृतीय क्रमोन्नति वेतनमान के आदेश जारी कर दिए गए हैं। सभी को अब 9300-34800-4200 वेतनमान मिलने लगेगा।

इन शिक्षकों में से 67 ऐसे हैं, जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं। दो ऐसे भी हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है। जिला शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा ने यह आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि जिस तारीख को संबंधितों की सेवा अवधि के 30 साल पूरे हो गए थे, उसी तारीख से यह आदेश लागू होगा। सेवानिवृत्त हो चुके लोगों को पेंशन में इसका लाभ होगा। इसी प्रकार जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनके आश्रितों को भी बढ़ी हुई पेंशन मिलेगी। डीईओ ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग से जारी निर्देशों के अनुसार जिला स्तरीय विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर यह आदेश जारी किए गए हैं। यदि किसी के के खिलाफ कोई विभागीय जांच चल रही है या वह निलंबित है तो जांच के बाद जैसा भी निर्णय होगा, उसी के अनुसार ही यह क्रमोन्नति मान्य की जाएगी। यदि किसी को कोई दंड दिया गया है जिसके चलते उसे क्रमोन्नति की पात्रता नहीं आती है तो यह आदेश शून्य माना जाएगा। आदेश की कॉपी विभागीय अधिकारियों के साथ ही सभी शिक्षकों को भी भेज दी गई है।

खबरें और भी हैं...