पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाल अपराध रोकने स्कूलों में लगेंगे चाइल्ड हेल्पलाइन पोस्टर

बाल अपराध रोकने स्कूलों में लगेंगे चाइल्ड हेल्पलाइन पोस्टर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
15 जून से स्कूल खुलेंगे, फिल्म कोमल भी दिखाई जाएगी

भास्कर संवाददाता | सागर

स्कूलों में बच्चों को जागरूक करने एवं उनकी मदद का भरोसा दिलाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलेगा। इसके तहत सभी स्कूलों में चाइल्ड लाइन या चाइल्ड हेल्पलाइन संस्थाओं की सूचना देने वाले पोस्टर लगेंगे। उच्च न्यायालय के निर्देश पर बाल अपराध रोकने के लिए यह काम किया जा रहा है।

लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत सभी स्कूलो में पोस्टर लगवाने की जिम्मेदारी का यह काम जिला शिक्षा अधिकारियों को करना होगा। इस पोस्टर में गुमशुदा, शोषित एवं घर से भागे और इलाज के जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए टेलीफोन नंबर दिए जाएंगे। ऐसे बच्चों को 1098 नंबर डायल करना होगा। इसके बाद चाइल्ड लाइन की टीम एक घंटे के अंदर संबंधित बच्चे के पास पहुंचेगी। सभी स्कूल प्रबंधन को यह निर्देश भी दिए गए हैं कि वे सिर्फ पोस्टर लगाकर यह न समझ लें कि उनका दायित्व पूरा हो गया। बल्कि चाइल्ड हेल्पलाइन के संबंध में उन्हें पूरी जानकारी दी। कुछ ऐसे प्रसंग भी बताएं, जिसमें चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से बच्चे सुरक्षित हुए। डीईओ संतोष शर्मा ने बताया कि 15 जून से जैसे ही स्कूल खुलेंगे सभी स्कूलों में अनिवार्य रूप से यह पोस्टर लगवा दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग लगातार प्रयोग और नवाचार कर रहा है। कक्षा-3 से लेकर 8वीं तक के विद्यार्थियों विशेषकर छात्राओं के लिए फिल्म कोमल भी दिखाई जाना है। जिसमें उन्हें गुड और बेड टच के बारे में समझाया जाएगा। इस प्रकार के नवाचार स्कूलों में इसलिए किए जा रहे हैं ताकि इस उम्र के बच्चे सही और गलत का फर्क सकें। साथ ही वे किसी भी प्रकार के शोषण के शिकार बनें तो अपनी आवाज भी उठा सकें।

खबरें और भी हैं...