छोटा हाथी ने बाइक को कुचला, एक की मौत
गढ़ाकोटा| सागर- दमोह स्टेट हाइवे पर चनौआ गांव के पास तेज रफ्तार छोटा हाथी ने बाइक को कुचल दिया। हादसे में बाइक चालक हरगोविंद की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छोटा हाथी वाहन इतनी तेज गति से चल रहा था कि ये घटना होने से वह दो तीन अन्य वाहनों से टकराने से बचा। दुर्घटना में घायल युवक सड़क पर पड़ा तड़पता रहा। इस दौरान कुछ राहगीर युवकों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां से सागर ले जाया गया। परिजनों का कहना है यदि समय पर इमरजेंसी सेवाओं की मदद मिल जाती तो जान बच सकती थी।