सागर | महापौर अभय दरे ने लंबे समय से खाली चल रहे पीडब्ल्यूडी विभाग के सभापति के पद पर शनिवार देर रात वरिष्ठ भाजपा पार्षद पुष्पा पटेल को नियुक्त किया है। बाघराज वार्ड पार्षद श्रीमती पटेल गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह की कट्टर समर्थक मानी जाती हैं। इसके पहले पटेल योजना विभाग की सभापति हुआ करती थीं। उन्हें फिर से एमआईसी में लेकर और पीडब्ल्यूडी जैसा बड़ा विभाग सौंपा गया। यहां बता दें कि जल प्रदाय विभाग भी खाली चल रहा है। इस पद पर पहले वरिष्ठ भाजपा पार्षद नरेश यादव सभापति थे, जिन्हें हटा दिया गया था। चर्चा है कि इस पद पर भी जल्द सभापति की नियुक्ति हो सकती है।