पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनता तय करे भाजपा सरकार लुटेरी है या दानी

जनता तय करे भाजपा सरकार लुटेरी है या दानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा मध्यप्रदेश में किसानों को उनकी उपज का उचित दाम न देकर लूट रही है। फिर लूट की उसी राशि में से कुछ राशि समर्थन मूल्य के रूप में देने की घोषणा कर देती है। अब आपको तय करना है कि भाजपा की यह सरकार लूटेरी है या दानी। यह बात सुरखी के पूर्व कांग्रेसी विधायक गोविंद राजपूत ने राहतगढ़ में आयोजित धरना और आमसभा में कही।

उन्होंने कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण पूरे प्रदेश में किसान परेशान है और लगातार आत्महत्याएं कर रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान झूठ बोलने के नित नये रिकाॅर्ड बना रहे हैं। संबोधन के आखिर में सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद दिया। जिसके हस्तक्षेप के कारण भाजपा को कर्नाटक में 15 दिन की जगह 3 दिन में बहुमत सिद्ध करने के निर्देश देकर विधायकों की खरीद फरोख्त को रोका।

सभा को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत, नेवी जैन,शैलेंद्र श्रीवास्तव अध्यक्ष जिला किसान कांग्रेस, रामकुमार यादव, रामेश्वर नेमा, अनुराग पाठक सहित अन्य स्थानीय नेताओं ने संबोधित किया। आखिर में किसानों की समस्याओं से संबंधित 14 सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन के अधिकारियों को सौंपा गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनोद कपूर, विनोद ओसवाल, प्रहलाद पटैल, पप्पू फुसकेले, लालमियां, डेनी जैन, संतोष जैन, विजय सिंह किटुआ, राजू, अजबसिंह, वीरसिंह झिला, राकेश राय, पप्पू फुसकेले, नेतराम गुर्जर, मुन्ना पार्षद, रूस्तम पार्षद आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...