पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टेशन पर शुरू हुए कैमरे और वाईफाई, लेकिन अभी कंपनी ने रेलवे को नहीं किए हैंडओवर

स्टेशन पर शुरू हुए कैमरे और वाईफाई, लेकिन अभी कंपनी ने रेलवे को नहीं किए हैंडओवर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
“ए’ श्रेणी कैटेगरी में शामिल सागर रेलवे स्टेशन अब हाईटेक होने लगा है। यहां हाई डेफिनेशन के कैमरे और यात्रियों की सुविधाओं के लिए वाईफाई की सुविधा शुरू हो गई है। हालांकि इसे अभी टेस्टिंग मोड में रखा गया है। इसलिए दोनों सेवाएं अभी रेलवे को हैंडओवर नहीं हुई हैं। जल्द ही इन सेवाओं का संचालन रेलवे करेगा।

स्टेशन पर यात्रियों के लिए फ्री वाईफाई की सुविधा शुरू कर दी गई है। यह टेस्टिंग पीरियड हैं। कोई यात्री या अन्य जो भी स्टेशन पर जाएगा। इस सुविधाओं का मुफ्त में उपयोग कर सकेगा।

हालांकि इसके लिए रेल वायर से लॉगिन करना होगा। ताकि संबंधित का मोबाइल रजिस्टर्ड हो सके। बगैर रजिस्ट्रेशन के वाईफाई कनेक्ट तो होगा। लेकिन आप इसका उपयोग नहीं कर पाएंगे। रेलवे प्रबंधन ने स्टेशन पर वाईफाई की सुविधा देने के लिए इंडियन रेलवे उपक्रम रेलटेल कारपोरेशन ऑफ इंडिया से करार किया है।

प्लेटफॉर्म-1 की तरफ वाईफाई बेहतर काम कर रहा है। प्लेटफॉर्म-2 पर इसके सिग्नल वीक हैं। इससे इंटरनेट स्पीड ठीक से नहीं मिल पा रही है। रेलटेल ने स्टेशन पर करीब 23 कैमरों का इंस्टालेशन भी किया है। अब स्टेशन की हर गतिविधि पर भी नजर रखी जा सकती है।

वाईफाई का ऐसे करें उपयोग

वाईफाई को ऑन करने के बाद आपको रेल वायर वाईफाई मोबाइल में शो होगा।

इसे सिलेक्ट करने के बाद गूगल स्टेशन का एक पेज खुलेगा।

गूगल स्टेशन के पास ही स्टार्ट को दबाने पर नया पेज खुलेगा, जिसमें नंबर लॉगिन करना होगा।

जिस नंबर का आप उपयोग कर रहे हैं। उसे डालते ही आपको एक ओटीपी मिलेगा।

ओटीपी मोबाइल में डालते ही आप फ्री नेट सर्फिंग कर सकेंगे।

(यह प्रोसेस पूरी नहीं होने पर रेल वायर कनेक्ट होगा। लेकिन नेट नहीं चलेगा।)

भास्कर संवाददाता। सागर

“ए’ श्रेणी कैटेगरी में शामिल सागर रेलवे स्टेशन अब हाईटेक होने लगा है। यहां हाई डेफिनेशन के कैमरे और यात्रियों की सुविधाओं के लिए वाईफाई की सुविधा शुरू हो गई है। हालांकि इसे अभी टेस्टिंग मोड में रखा गया है। इसलिए दोनों सेवाएं अभी रेलवे को हैंडओवर नहीं हुई हैं। जल्द ही इन सेवाओं का संचालन रेलवे करेगा।

स्टेशन पर यात्रियों के लिए फ्री वाईफाई की सुविधा शुरू कर दी गई है। यह टेस्टिंग पीरियड हैं। कोई यात्री या अन्य जो भी स्टेशन पर जाएगा। इस सुविधाओं का मुफ्त में उपयोग कर सकेगा।

हालांकि इसके लिए रेल वायर से लॉगिन करना होगा। ताकि संबंधित का मोबाइल रजिस्टर्ड हो सके। बगैर रजिस्ट्रेशन के वाईफाई कनेक्ट तो होगा। लेकिन आप इसका उपयोग नहीं कर पाएंगे। रेलवे प्रबंधन ने स्टेशन पर वाईफाई की सुविधा देने के लिए इंडियन रेलवे उपक्रम रेलटेल कारपोरेशन ऑफ इंडिया से करार किया है।

प्लेटफॉर्म-1 की तरफ वाईफाई बेहतर काम कर रहा है। प्लेटफॉर्म-2 पर इसके सिग्नल वीक हैं। इससे इंटरनेट स्पीड ठीक से नहीं मिल पा रही है। रेलटेल ने स्टेशन पर करीब 23 कैमरों का इंस्टालेशन भी किया है। अब स्टेशन की हर गतिविधि पर भी नजर रखी जा सकती है।

खबरें और भी हैं...