सागर | चंद्रवंशीय क्षत्रिय घोषी समाज कल्याण समिति के संयोजक सुरेंद्र सिंह घोषी के नेतृत्व में समाज का प्रतिनिधी मंडल शनिवार को सांसद लक्ष्मीनारायण यादव से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने उनसे घोषी समाज की धर्मशाला निर्माण के लिए चर्चा की और मांग भी रखी।
इस पर सांसद ने हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधी मंडल में सुरेश घोषी, राजेंद्र घोषी, पीएस ठाकुर , निर्भय सिंह, कुलदीप सिंह, राजेश सिंह, नरेंद्र घोषी आदि शामिल थे।