पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इस बार पांच गुना ज्यादा छात्रों को मिलेंगे लेपटॉप

इस बार पांच गुना ज्यादा छात्रों को मिलेंगे लेपटॉप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के 2413 विद्यार्थियों को लेपटॉप मिलेंगे। 75 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों की सूची फाइनल होने के बाद यह संख्या निकलकर आई है। यह संख्या पिछले साल की तुलना में करीब 90 फीसदी ज्यादा है। पिछले साल जिले के 500 विद्यार्थियों को लेपटॉप मिले थे। इस बार इस संख्या में 394 विद्यार्थी ज्यादा हैं। इन सभी विद्यार्थियों को 28 मई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सम्मानित करेंगे। कुछ को मौके पर ही लेपटॉप मिल जाएंगे तो शेष के लिए लेपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपए की राशि उनके खातों में भेजी जाएगी। भोपाल में लाल परेड ग्राउंड पर होने वाले सम्मान समारोह कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों को आने के लिए कहा गया है।

उम्मीद से कहीं ज्यादा रहे छात्र : स्कूल शिक्षा विभाग ने रिजल्ट खुलने के पहले ही निर्देश जारी कर दिए थे कि ऐसे विद्यार्थी जिनसे यह उम्मीद है कि वे 75 फीसदी या उससे अधिक अंक ला सकते हैं, उनकी जानकारी पहले से ही एकत्र कर लें। सभी के बैंक खाते, आईएफसी कोड, पिता का नाम आदि लेने को कहा गया था। सागर में डीईओ के पास जिले भर के स्कूलों से जो फीडबैक आया, उसमें करीब 2000 विद्यार्थियों से 75 फीसदी से अधिक अंक आने की उम्मीद जताई गई थी। हालांकि रिजल्ट जारी होने के बाद अब जो फाइनल सूची आई है, उसमें यह संख्या उस उम्मीद से भी बढ़कर 2413 निकली। यानी शिक्षकों ने जितनी मेहनत से पढ़ाया, उससे भी ज्यादा लगन से विद्यार्थियों ने सीखा भी और अपने रिजल्ट से साबित भी किया।

70 फीसदी से अधिक अंक वाले हैं 4171 विद्यार्थी, छू-लो आसमां में मिलेगी काउंसिलिंग : जिले में 70 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 4 हजार 171 है। अब इनकी आगे की पढ़ाई का खर्च मध्यप्रदेश सरकार उठाएगी। सहायक संचालक डॉ. महेंद्र प्रताप तिवारी ने बताया कि जिन विद्यार्थियों को 70 फीसदी से अधिक अंक मिले हैं, उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। जिले में 70 फीसदी से अधिक अंक लाने वालों में सर्वाधिक 1279 विद्यार्थी सागर विकासखंड के हैं। आगे की पढ़ाई के लिए अब छू लो आसमां कार्यक्रम के तहत इन विद्यार्थियों की 21 से 31 मई तक रोजाना काउंसिलिंग भी की जाएगी।

भास्कर संवाददाता | सागर

सर्वाधिक एक तिहाई

सागर से तो मालथौन

से सबसे कम

ब्लॉक कुल पात्र विद्यार्थी

सागर 763

रहली 376

खुरई 284

बीना 225

देवरी 178

जैसीनगर 132

राहतगढ़ 121

बंडा 107

शाहगढ़ 92

केसली 70

मालथौन 65

शिक्षकों की मेहनत को विद्यार्थियों ने साकार किया

Ãइस साल योजना से पढ़ाई कराई गई। जहां शिक्षकों की कमी थी, वहां एक्सपर्ट को भेजा गया। अन्य सभी शिक्षकों ने पूरी ईमानदारी से मेहनत की। विद्यार्थियों ने पूरी शिद्दत से पढ़ाई करते हुए शिक्षकों की मेहनत और अपनी लगन को साकार कर दिया। यही वजह है कि पिछले साल के 500 के मुकाबले इस बार 2413 विद्यार्थियों को लेपटॉप के लिए पात्र माना गया है। - संतोष शर्मा, डीईओ सागर

खबरें और भी हैं...