सागर | सातवें वेतनमान के एरियर्स और समयमान वेतनमान नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने शुक्रवार को सीएमएचओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने भीख मांगी और शासन के विरुद्ध नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि एरियर्स मांगने पर बजट की कमी बताई जाती है, जबकि अफसरों के टीए बिल धड़ल्ले से पास हो रहे हैं। एरियर्स नहीं मिला तो प्रदर्शन और उग्र होगा। इस दौरान चंद्रशेखर रजक, नरेंद्र रैकवार, राजेश्वरी कोरी, देवी सिंह, उमेश पटेल समेत कर्मचारी उपस्थित थे।