सागर | सभी महीनों में श्रेष्ठ माने जाने वाले पुरुषोत्तम मास यानी अधिकमास में बड़ाबाजार स्थित श्री देव लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूरे महीने भगवान के श्री विग्रह में 24 अवतारों के दर्शन होंगे और चार धाम के दर्शन विशेष तौर से कराए जाएंगे। इस क्रम में तीसरे दिन शुक्रवार को भगवान अलग रूप में दिखे। इसके पहले गणेश पूजन मैं ,भगवान श्री गणेश का लक्ष्मी नारायण जी ने स्वरुप लिया था। जबकि गुरुवार को भगवान श्री लक्ष्मी नारायण ने श्री सत्यनारायण स्वरुप धारण किया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। सत्यनारायण स्वरुप के दिन भगवान के समक्ष सत्यनारायण कथा का आयोजन कर प्रसादी वितरित की गई ।लक्ष्मी नारायण मंदिर के बड़े पुजारी सनत कुमार खम्परिया व निशांत दुबे ने बताया यह सिलसिला मास के अंत तक चलेगा।