पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रक्तदान... दो दिन में जमा हुआ 1027 यूनिट रक्त, गृहमंत्री का तुलादान कल जन्मदिन पर खुरई में

रक्तदान... दो दिन में जमा हुआ 1027 यूनिट रक्त, गृहमंत्री का तुलादान कल जन्मदिन पर खुरई में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर में शुक्रवार को 622 लोगों ने रक्तदान किया। दो दिवसीय शिविर का आयोजन होटल दीपाली में किया गया था, जिसमें पहले दिन 405 यूनिट रक्त निकाला गया। दो दिन में कुल 1027 यूनिट रक्तदान किया गया। 20 मई को गृहमंत्री सिंह के जन्मदिन पर खुरई में उनका इसी रक्त से तुलादान होगा। शिविर के दूसरे दिन भी सागर व खुरई विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में मंत्री सिंह के शुभचिंतक शिविर में पहुंचे। रक्तदान शिविर का यह सातवां वर्ष है। इससे पूर्व आयोजित शिविरों में 3356 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ था। यह रक्त जिला अस्पताल व बुंदेलखण्ड मेडिकल कालेज को सौंपा जाएगा। जिला अस्पताल में रक्त की कमी को देखते हुए मंत्री श्री सिंह ने रक्तदान को प्रोत्साहित करने यह पहल की थी। उस समय वे सागर से सांसद थे,तभी से यह सिलसिला लगातार चल रहा है। शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल, लक्ष्मण सिंह, राजेश पंडित, संतोष दुबे, अनिल जैन नैनधरा, पार्षद याकृति जड़िया, पार्षद पंकज सोनी, प्रदीप राजौरिया, जुगल प्रजापति सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

विकास यात्रा...रोजा इफ्तार में कृष्णगंज पहुंचे विधायक

सागर। विधायक शैलेंद्र जैन की विकास यात्रा शुक्रवार को केशवगंज वार्ड पहुंची। यहां उन्होंने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया और विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। वहीं दूसरी तरफ पवित्र रमजान माह के अवसर पर कृष्णगंज वार्ड में रोजा इफ्तार में भी शामिल हुए। इस अवसर पर श्याम तिवारी आसिफ भाई, सरोज सतीश साहू, महबूब भाई, सलीम, कुदुस अंसारी, डब्बू साहू नीरज जैन गोलू, अर्पित अहिरवार आदि मौजूद थे।

समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स

खबरें और भी हैं...