सागर | इसाई समाज से जुड़ी संस्था वायएमसी एसोसिएशन द्वारा स्वीडिश मिशन स्कूल परिसर में मसीही आत्मिक सत्संग का अायोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रार्थना से हुई। इसके बाद रेव ईशा क्रिस्टोफर व मनोज चौधरी, अध्यक्ष शिखा अक्षय याकूब ने आयोजन पर रोशनी डाली।वहीं भोपाल से आए मुख्य वक्ता रेव केजे पौनूस का विजय प्रकाश सिंह, मरियम आसरा ने स्वागत किया। इसके बाद परमेश्वर की संगीतमय महिमा की गई और प्रेम आैर अनुग्रह का प्रचार किया गया।