सागर | रविवार को संजय ड्राइव पर राहगीरी में “बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ” का संदेश देने मप्र बोर्ड परीक्षा में 10 वीं की मेरिट में शामिल शहर की तीन मेधावी छात्राओं गरिमा रूसिया, आंशी साहू, मनालिका चौबे को ससम्मान पुरस्कृत किया जाएगा। राहगीरी में लोगों में स्वच्छता का संदेश देने के लिए बच्चे डस्टबिन बनाएंगे। दैनिक भास्कर सागर और राहगीरी सोशल ग्रुप के इस संयुक्त आयोजन शहरवासी और बच्चे शामिल होंगे। ये रहेंगे आकर्षण के केंद्र स्टंट बाज हैरतअंगेज करतब, कुर्सी दौड़ व नींबू दौड़ प्रतियोगिता, डांस और गायन मुकाबले भी होंगे।