सागर | गृहस्थ संत पंडित देव प्रभाकर शास्त्री “दद्दा जी” के सानिध्य में प्राकृतिक आपदा से बचाव और किसानों की खुशहाली के लिए घनश्याम धाम आश्रम में चल रहे शिवलिंग निर्माण के दूसरे दिन शुक्रवार को श्रृद्धालुओं ने सुबह 7 बजे से शिवलिंग निर्माण किया। सागर के दद्दा शिष्य मंडल ने शिवलिंग निर्माण किया।
पंडित पूरन महाराज की उपस्थिति में पंडितों द्वारा विधि विधान से महारुद्राभिषेक कराया गया और भंडारा हुआ। प्रसाद वितरित किया गया। दद्दा शिष्य मंडल के प्रवक्ता वीरेंद्र गौर ने बताया है कि अंतिम दिन 19 मई को शिवलिंग निर्माण के बाद विशाल कन्या भोज आयोजित किया गया है। इसमें हजारों कन्याओं के शामिल होने की व्यवस्थाएं की गई है।