पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस ने निगम से मांगा झील सफाई का प्लान, हाइड्रोलिक गेट लगाने की मांग

कांग्रेस ने निगम से मांगा झील सफाई का प्लान, हाइड्रोलिक गेट लगाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव नेवी जैन ने वरिष्ठ नेताओं के साथ शुक्रवार को निगम पहुंचकर उपायुक्त डॉ. पीके खरे को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने झील की सफाई के लिए निगम का एक्शन प्लान मांगा और कहा कि सरकारी पैसे से झील की सफाई का काम बरसात के बाद शुरू कराएं तो बेहतर होगा। उन्होंने बंधान में हाइड्रोलिक गेट लगाने की जरूरत बताते हुए कहा कि इस गेट के लगने से झील में फिर से सिल्ट जमा नहीं हो पाएगी। मानसून आने में ज्यादा दिन नहीं बचे। निगम पहले अपनी योजना को सार्वजनिक करे, इसके बाद काम शुरू हो। कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत ने मांगों का समर्थन किया। प्रवक्ता देवेंद्र फ़ुसकेले, पप्पू गुप्ता,रामकुमार पचोरी, सुनील जैन ठेकेदार,रजनीश ठाकुर,सीबी तिवारी, मुकुल पुरोहित, जितेंद्र रोहण, ज्योति पटेल, सिंटू कटारे, विनीत, मनी सिंह गुरोन आदि मौजूद थे।

मंडलम एवं कार्यकारी अध्यक्षों के नाम घोषित

सागर। नरयावली विधानसभा क्षेत्र के मंडलम अध्यक्षों एवं कार्यकारी अध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने बताया कि जरूवाखेड़ा मंडलम में नीलेश दुबे, नरयावली में शिवपाल यादव एवं कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर साहू, मेहर में अमरसींग ठाकुर, केंट सदर में गीता मौर्य एवं कार्यकारी अध्यक्ष हुलासीराम पटेल, पामाखेड़ी में ज्योतेश्वर अग्निहोत्री, भैंसा में लक्ष्मण सिंह ठाकुर, परसोरिया में ब्रजेंद्र सिंह ठाकुर, कर्रापुर में शरफराज पठान, मकरोनिया में महेश अहिरवार, रजाखेड़ी में राजेश कुमार अहिरवार को मंडलम अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं।

खबरें और भी हैं...