पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक लारिया ने बटालियन रोड का ले आउट डलवाया, जल्द शुरू होगा काम

विधायक लारिया ने बटालियन रोड का ले-आउट डलवाया, जल्द शुरू होगा काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के तहत निर्मित होने जा रहे मकरोनिया से बटालियन मार्ग का शुक्रवार को ले आउट डलवाया। अभी तक इसी कारण से काम शुरू नहीं हो सका। विधायक लारिया ने एसडीएम सागर एवं नपा सीएमओ आरसी अहिरवार से चर्चा कर राजस्व अमले की उपस्थिति में रोड की लंबाई-चौड़ाई नपवाई और ले-आउट डलवाया। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। जिस पर ठेकेदार द्वारा उक्त मार्ग का कार्य प्रारंभ कर दिया हैं। इस दौरान वार्ड पार्षद विजय गौतम विक्की, एल्डरमेन विवेक सक्सेना, विधायक प्रतिनिधि बलवंत सिंह ठाकुर, उमेश केवलारी, राजकिशोर उदेनिया, राजेन्द्र सिंह दीवान, पिंटू ठाकुर, अमित मिश्रा, पवन शर्मा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...