पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आवास के 10 हजार और पट्टे दिलाने के मांगे 1 हजार रुपए, शिकायत

आवास के 10 हजार और पट्टे दिलाने के मांगे 1 हजार रुपए, शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर| पीएम आवास योजना के तहत 2.50 लाख रुपए की किस्त दिलाने के नाम पर लोगों से 10-10 हजार रुपए मांगने और जमीन का पट्टा दिलाने के लिए 1 हजार रुपए की मांग की जा रही है। यह शिकायत काकागंज वार्ड के लोगों ने कलेक्टर आलोक सिंह से की है। कलेक्टर ने इसकी जांच कराने की बात कही है। वार्ड के लोगों का आरोप हैं कि भाजपा के कुछ बिचौलिए योजनाओं का लाभ दिलाने के एवज में रिश्वत मांग रहे हैं। यह सिलसिला पिछले 4-5 महीने से चल रहा है। काशीराम, सुमन, जमना, मोहन व राकेश रैकवार आदि शिकायत लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे थे।

खबरें और भी हैं...