पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में दिखी शिक्षकों की वेदना, किसी को चार माह से वेतन नहीं मिला तो कोई अब तक संविलियन के लिए हो रहा परेशान

शिविर में दिखी शिक्षकों की वेदना, किसी को चार माह से वेतन नहीं मिला तो कोई अब तक संविलियन के लिए हो रहा परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याओं को जानने के लिए शुक्रवार को सभी विकासखंड मुख्यालयों पर परिवेदना शिविर लगाया गया। इसमें शिक्षक और कर्मचारियों की वेदनाएं खुलकर सामने आ गईं। स्थिति यह है कि शिक्षकों को तीन से लेकर चार माह तक का वेतन नहीं मिला है।

इनमें प्रिंसिपल तक शामिल हैं। विभाग द्वारा कराई गई ग्रेडिंग में अपनी स्कूल को ए-ग्रेड दिलाने वाली कुड़ारी हाई स्कूल की प्राचार्य अंजना पाठक को जनवरी माह के बाद से अब तक वेतन नहीं मिला है। यही हाल कुड़ारी हाई स्कूल की प्राचार्य भारती निगम का है। इसी प्रकार लोग समयमान वेतनमान, क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेतन वृद्धि, अंशदान कटौती, अवकाश संबंधी समस्या आदि लेकर पहुंचे। डीईओ संतोष शर्मा ने बताया कि 11 विकासखंडों के अंतर्गत आने वाले 86 संकुलों के कुल 1063 शिक्षक एवं कर्मचारियों के आवेदन आए। इसकी रिपोर्ट डीईओ ऑफिस भेज दी गई है। सभी विकासखंडों से मिले आवेदनों के निराकरण की कार्रवाई जिला पंचायत सीईआे चंद्रशेखर शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। 15 दिन की समय सीमा में सभी आवेदनों का निराकरण कर उसकी पूरी रिपोर्ट भोपाल भेजना भी अनिवार्य किया गया है।

विधिक सहायता के लिए कोई नहीं आया, संभाग की 40 शिकायतें आईं : यदि किसी शिक्षक या कर्मचारी की कोई शिकायत ऐसी है जो न्यायालय से संबंधित है तो इसके लिए विधिक सहायता टेबल भी लगाई गई थी। लेकिन इस तरह की समस्या लेकर कोई नहीं आया। एमएलबी में विज्ञान और गणित विषय के संभाग भर के शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। यहां दूसरे जिलों के 40 शिक्षकों ने अपने अावेदन दिए। यह संबंधित जिलों के लिए भेज दिए गए हैं।

भोपाल तक से आए अधिकारी, आम का पना भी मिला शिक्षकों को: परिवेदना शिविर के जिला नोडल अधिकारी डॉ. महेंद्र प्रताप तिवारी ने विभाग की कमिश्नर जयश्री कियावत द्वारा किए गए गए नवाचार की वस्तु स्थिति जानने सागर जिले के प्रभारी एवं आेपन स्कूल के संचालक प्रभातराज तिवारी भोपाल से राहतगढ़ पहुंचे। वहीं डीपीसी एचपी कुर्मी बंडा, एपीसी संजय श्रीवास्तव बीना, हर्ष केशरवानी मालथौन, वीरेंद्र गोस्वामी खुरई, आरके असाटी शाहगढ़ एवं आरसी मिश्रा रहली, मोहनीश कार्लो एवं गजेंद्र सोनी राहतगढ़, डाॅ. यूबीएस गौर जैसीनगर, अनिल मिश्रा देवरी एवं मनीषा अलेक्जेंडर केसली पहुंचीं। सभी ने अपने-अपने सौंपे गए ब्लॉक में जिम्मेदारियां संभालीं। एक्सीलेंस स्कूल में आने वाले शिक्षकों के लिए आम का पना भी पीने को मिला। गोपालगंज संकुल की प्राचार्य डॉ. संध्या गौतम ने बताया कि संकुल से जुड़ा एक भी प्रकरण नहीं आया।

शाहगढ़ में सबसे कम तो देवरी में सर्वाधिक आवेदन

देवरी- 156, बीना - 144, सागर - 114, जैसीनगर - 98, रहली - 91, राहतगढ़ - 89, खुरई-82, केसली - 81 बंडा-67, मालथौन- 64, शाहगढ़-37।

अब ऐसे चलेगा आवेदनों के निराकरण का काम

22 से 24 मई के बीच संकुल प्राचार्य और बीईओ अपने स्तर के मामले निराकृत करेंगे।

22 से 28 मई तक डीईओ अपने स्तर के मामले निपटाएंगे।

2 जून को संयुक्त संचालक उन मामलों का निराकरण करेंगे, जिनके लिए वे अधिकृत हैं।

खबरें और भी हैं...