सागर | कंपनी द्वारा बाहर किए गए कर्मचारियों को वापस लेने और 8-8 घंटे की शिफ्ट करने की मांग को लेकर 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों का धरना सातवें दिन भी जारी रहा। सीएमएचओ कार्यालय के सामने चल रहे इस धरने के दौरान शुक्रवार को शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष पप्पू तिवारी और धर्णेंद्र जैन ने समर्थन दिया। वहीं संघ के पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट अविनाश रावत से मुलाकात की। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने कलेक्टर के साथ उनकी मीटिंग करने का आश्वासन दिया। 108 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूलाल अहिरवार ने सिटी मजिस्ट्रेट को कहा कि अगर शीघ्र ही कर्मचारियों को सेवा में नहीं लिया गया तो 108 एम्बुलेंस सेवाओं को बाधित करते हुए उग्र आंदोलन किया जाएगा।