सागर | वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र चौबे ने बांदरी में किशोरी से दुष्कर्म व जिंदा जलाने के कथित मामले को लेकर कांग्रेसियों पर निशाना साधा है। उन्होंने जारी बयान में कहा कि कांग्रेस के नेता लाशों पर राजनीति न करें। खुरई विस क्षेत्र में हुए विकास और गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह के बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए कांग्रेसी अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।