पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झील का दुर्भाग्य : गंदा पानी तो खाली हुआ लेकिन सिल्ट सूखने से पहले नालों से आने लगी भारी गंदगी की धार, खुद ही बना लिया अपना रास्ता

झील का दुर्भाग्य : गंदा पानी तो खाली हुआ लेकिन सिल्ट सूखने से पहले नालों से आने लगी भारी गंदगी की धार, खुद ही बना लिया अपना रास्ता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मधुकरशाह वार्ड में जेल के पीछे से निकलने वाला नाला सरकारी रिकॉर्ड में 20 फीट चौड़ा है, जबकि अतिक्रमण से कहीं 7 तो कहीं 8 फीट बचा है।

भास्कर सरोकार | 4 बड़े नालों पर अतिक्रमण से पूरा शहर बारिश में रहता है हलाकान, सीमांकन की रिपोर्ट ही गायब, क्या अितक्रमणकारी इतने पॉवरफुल हैं

खोखले वादों के 5 साल : 2 कलेक्टर, 3 निगम कमिश्नर और 1 परिषद बदली, लेकिन नालों से अतिक्रमण 1 इंच भी नहीं हटा

जनप्रतिनिधि मौन, बारिश में फिर तालाब में तब्दील होगा शहर

भास्कर संवाददाता | सागर

महीने भर बाद मानसून आ जाएगा। प्री-मानसून बरसात तो चंद दिनों बाद ही शुरू हो जाएगी। इस बार भी शहर के लोग घरों तक बरसाती पानी और उसके साथ बहकर आने वाले सांप, बिच्छू, गुहेरा से निपटने के लिए तैयार रहें। जिला व निगम प्रशासन के अफसर, महापौर और शहर के अन्य जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को आपकी कतई चिंता नहीं। ये सभी पिछले 5 साल से आपसे झूठे दावे करते आ रहे हैं।

कभी नालों का सीमांकन कराकर तो कभी इनकी सफाई कराते हैं, लेकिन जल निकासी में जो सबसे बड़ी बाधा है उस अतिक्रमण को जड़ से उखाड़ने में इनकी सांसें अटक रही हैं। वजह है प्रभावशाली लोग और वोट बैंक बिगड़ने का डर। निगम के कामों में अक्सर \\\"अनिवार्य दखल\\\' रखने वाले शहर विधायक शैलेंद्र जैन भी इस मामले में चुप्पी साधे हैं।

शहर के ये मुख्य नाले बरसात में उफन जाते हैं : 20 फीट का नाला अतिक्रमण से सिकुड़कर 8 फीट भी नहीं बचा

घरों में पानी भरने पर ही जागता है जिला व निगम प्रशासन, जेसीबी से होती है जल निकासी

बारिश में घरों में पानी भरने पर ही जिला व निगम प्रशासन जागता है। बारिश के बीच निगम का अमला जेसीबी से जल निकासी करने पहुंचता है। पिछले 5 साल से यही सिलसिला चल रहा है। इस बीच दो कलेक्टर, तीन निगम कमिश्नर और एक परिषद बदल गई, लेकिन नालों से अतिक्रमण नहीं हट सके। बरसात में आपके जख्मों पर मरहम लगाने ये फिर आएंगे। पूर्व कलेक्टर विकास नरवाल ने दो साल पहले नालों का सीमांकन कराया था, लेकिन इसकी रिपोर्ट ही गायब कर दी गई। वर्तमान कलेक्टर जब से आए हैं तब से नालों का अतिक्रमण हटाने का वादा कर रहे हैं, लेकिन ये वादे जमीन पर कभी नहीं उतर पाए।

पिछले साल घरों में घुस आए थे सांप

वैशालीनगर में पिछले साल तेज बारिश के बाद नालों का पानी घरों तक पहुंच गया। यहां के रहने वाले रवि कुमार ने बताया कि पिछले साल बरसाती पानी के साथ उनके घर में सांप घुस आया था। डर के कारण रात भर जागना पड़ा था। इस बार भी पानी निकासी के इंतजाम नजर नहीं आ रहे। वृंदावन वार्ड निवासी संतोष दुबे ने बताया कि बरसात के तीन महीने मुसीबत से भरे गुजरते हैं। सालों से निगम नालों से अतिक्रमण हटाने की बात कर रहा है, लेकिन आज तक कभी ऐसा दिखा नहीं।

परमानंद व पोद्दार कॉलोनी के पास से निकला नाला भी अतिक्रमण से सिकुड़ गया है। 15 फीट का नाला अब 7 फीट रह गया है।

सागर. शहर की लाखा बंजारा झील में 9 बड़े नालों से शहरभर की गंदगी पहुंचती है। झील की सफाई के लिए उसका पानी खाली कराया जा रहा है। कदंब घाट और बस स्टैंड के सामने झील सूखने पर इसकी सतह में जमी गंदगी साफ नजर आ रही है। नालों से अभी भी सीवर झील में पहुंच रहा है।

फोटो | रिंकू सरवैया

भास्कर ने पूछे 3 सवाल

नालों से अतिक्रमण हटाने का साहस क्यों नहीं जुटा पा रहे ?

इस बार भी लोगों के घरों में पानी घुसे यही चाहते हैं आप ?

क्या किसी का दबाव है, हटाएंगे तो कब?

1.

जिम्मेदारों ने \\\"मासूम\\\' बहाने गिनाए, फिर खोखला वादा किया- आज ही बात करता हूं

अभय दरे, महापौर

1. हमारे पास जेसीबी नहीं है, अब खरीद रहे हैं।

2. इस बार ऐसा नहीं होगा। झील खाली होने से भी असर दिखेगा।

3. दबाव जैसी बात नहीं,निगम कमिश्नर से आज ही बात करता हूं। हटाना तो है।

आलोक सिंह, कलेक्टर

1. इस संबंध में निगम कमिश्नर से बात हो नहीं पाई। मैं आज ही बात करता हूं।

2. ऐसा नहीं होगा। नाले चौड़े कराएंगे।

3. नहीं ऐसी बात नहीं, बहुत जल्द हटवाते हैं।

अनुराग वर्मा, निगम कमिश्नर

1. मैंने नालों के सीमांकन की रिपोर्ट मांगी थी, नहीं मिली।

2. अब खुद जाकर नाले चैक कराता हूं।

3. नहीं,निगम की एक जेसीबी है, नई खरीदी हो रही है। जल्दी हटाएंगे

शैलेंद्र जैन, विधायक

1. कई बार महापौर से बात हुई उनसे यह काम प्राथमिकता से कराने को कहा था।

2. इस बार शहर के लोगों को परेशान नहीं होने देंगे। महापौर व निगम कमिश्नर से बात करता हूं।

3. यह लंबा काम है। इसमें कोई दबाव नहीं चलेगा।

सागर जैसे बाकी शहरों पर नजर दौड़ाइए : अतिक्रमण हटाने के प्रयास तो हुए चाहे अधूरे ही सही

रतलाम : पिछले साल बड़े स्तर पर नालों से अतिक्रमण हटाने की मुहिम चली। तत्कालीन कलेक्टर बी. चंद्रेशखर की पहल पर निगम ने एक दर्जन पक्के निर्माण ढहाए थे। जिससे नाले चौड़े हो गए। हालांकि यह मुहिम अधूरी रही।

खंडवा : 2016 में तत्कालीन कलेक्टर एमके अग्रवाल की पहल पर नालों पर से अितक्रमण हटाने की मुहिम शुरू हुई थी। कुछ अतिक्रमण हटाए भी गए। हालांकि सांसद प्रतिनिधि गणेश गुरबानी व अन्य प्रभावशाली लोगों के अतिक्रमण सामने आने पर दबाव बढ़ा और मुहिम रुक गई।

पंतनगर वार्ड में पहले नाले के बाजू से अवैध कॉलोनी काटी गई। धीरे-धीरे नाले के आधे से अधिक हिस्से पर प्लॉट काट दिए गए।

एक का भी सीधा और स्पष्ट जवाब नहीं है किसी के पास

2.

अभय दरे, महापौर

1. हमारे पास जेसीबी नहीं है, अब खरीद रहे हैं।

2. इस बार ऐसा नहीं होगा। झील खाली होने से भी असर दिखेगा।

3. दबाव जैसी बात नहीं,निगम कमिश्नर से आज ही बात करता हूं। हटाना तो है।

आलोक सिंह, कलेक्टर

1. इस संबंध में निगम कमिश्नर से बात हो नहीं पाई। मैं आज ही बात करता हूं।

2. ऐसा नहीं होगा। नाले चौड़े कराएंगे।

3. नहीं ऐसी बात नहीं, बहुत जल्द हटवाते हैं।

अनुराग वर्मा, निगम कमिश्नर

1. मैंने नालों के सीमांकन की रिपोर्ट मांगी थी, नहीं मिली।

2. अब खुद जाकर नाले चैक कराता हूं।

3. नहीं,निगम की एक जेसीबी है, नई खरीदी हो रही है। जल्दी हटाएंगे

शैलेंद्र जैन, विधायक

1. कई बार महापौर से बात हुई उनसे यह काम प्राथमिकता से कराने को कहा था।

2. इस बार शहर के लोगों को परेशान नहीं होने देंगे। महापौर व निगम कमिश्नर से बात करता हूं।

3. यह लंबा काम है। इसमें कोई दबाव नहीं चलेगा।

अभय दरे, महापौर

1. हमारे पास जेसीबी नहीं है, अब खरीद रहे हैं।

2. इस बार ऐसा नहीं होगा। झील खाली होने से भी असर दिखेगा।

3. दबाव जैसी बात नहीं,निगम कमिश्नर से आज ही बात करता हूं। हटाना तो है।

आलोक सिंह, कलेक्टर

1. इस संबंध में निगम कमिश्नर से बात हो नहीं पाई। मैं आज ही बात करता हूं।

2. ऐसा नहीं होगा। नाले चौड़े कराएंगे।

3. नहीं ऐसी बात नहीं, बहुत जल्द हटवाते हैं।

अनुराग वर्मा, निगम कमिश्नर

1. मैंने नालों के सीमांकन की रिपोर्ट मांगी थी, नहीं मिली।

2. अब खुद जाकर नाले चैक कराता हूं।

3. नहीं,निगम की एक जेसीबी है, नई खरीदी हो रही है। जल्दी हटाएंगे

शैलेंद्र जैन, विधायक

1. कई बार महापौर से बात हुई उनसे यह काम प्राथमिकता से कराने को कहा था।

2. इस बार शहर के लोगों को परेशान नहीं होने देंगे। महापौर व निगम कमिश्नर से बात करता हूं।

3. यह लंबा काम है। इसमें कोई दबाव नहीं चलेगा।

रतलाम : पिछले साल बड़े स्तर पर नालों से अतिक्रमण हटाने की मुहिम चली। तत्कालीन कलेक्टर बी. चंद्रेशखर की पहल पर निगम ने एक दर्जन पक्के निर्माण ढहाए थे। जिससे नाले चौड़े हो गए। हालांकि यह मुहिम अधूरी रही।

खंडवा : 2016 में तत्कालीन कलेक्टर एमके अग्रवाल की पहल पर नालों पर से अितक्रमण हटाने की मुहिम शुरू हुई थी। कुछ अतिक्रमण हटाए भी गए। हालांकि सांसद प्रतिनिधि गणेश गुरबानी व अन्य प्रभावशाली लोगों के अतिक्रमण सामने आने पर दबाव बढ़ा और मुहिम रुक गई।

मोतीनगर वार्ड में लिंक रोड से निकले नाले के ऊपर ही रैंप बनाकर उस पर गाड़ियां रखी जा रही हैं। जेल के सामने वाले नाले पर दुकानें बन गई हैं।

3.

अभय दरे, महापौर

1. हमारे पास जेसीबी नहीं है, अब खरीद रहे हैं।

2. इस बार ऐसा नहीं होगा। झील खाली होने से भी असर दिखेगा।

3. दबाव जैसी बात नहीं,निगम कमिश्नर से आज ही बात करता हूं। हटाना तो है।

आलोक सिंह, कलेक्टर

1. इस संबंध में निगम कमिश्नर से बात हो नहीं पाई। मैं आज ही बात करता हूं।

2. ऐसा नहीं होगा। नाले चौड़े कराएंगे।

3. नहीं ऐसी बात नहीं, बहुत जल्द हटवाते हैं।

अनुराग वर्मा, निगम कमिश्नर

1. मैंने नालों के सीमांकन की रिपोर्ट मांगी थी, नहीं मिली।

2. अब खुद जाकर नाले चैक कराता हूं।

3. नहीं,निगम की एक जेसीबी है, नई खरीदी हो रही है। जल्दी हटाएंगे

शैलेंद्र जैन, विधायक

1. कई बार महापौर से बात हुई उनसे यह काम प्राथमिकता से कराने को कहा था।

2. इस बार शहर के लोगों को परेशान नहीं होने देंगे। महापौर व निगम कमिश्नर से बात करता हूं।

3. यह लंबा काम है। इसमें कोई दबाव नहीं चलेगा।

खबरें और भी हैं...