पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एयरक्राफ्ट इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा में सागर के आशु की ऑल इंडिया 46वीं रैंक

एयरक्राफ्ट इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा में सागर के आशु की ऑल इंडिया 46वीं रैंक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एयरक्राफ्ट इंजीनियरिंग के लिए देशभर के 81 कॉलेजों में दाखिले के लिए 6 मई को प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई थी। इस प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट में सागर के आशु जैन ने देश भर में 46 वां स्थान हासिल किया है। आशु इतवारी वार्ड निवासी विमल जैन के पुत्र हैं और वे 12 वीं की परीक्षा के साथ इस एक्जाम की भी तैयारी कर रहे थे। आशु के अलावा शास्त्र वार्ड निवासी कमलेश साहू के पुत्र पंकज साहू ने ऑल इंडिया 840 रैंक और अशोक नागवानी के बेटे मुकेश नागवानी ने 1024 वां स्थान हासिल किया। खास बात तो यह है कि इस परीक्षा में सागर से चयनित हुए तीनों छात्र मित्र हैं और शहर में परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग न होने के कारण तीनों ने एक साथ मिलकर पढ़ाई की थी। अब ये स्टूडेंट्स दिल्ली व मुंबई के संस्थानों में एयरक्राफ्ट इंजीनियरिंग की पढ़ाई करेंगे। इसकी काउंसिलिंग 28 मई से होगी।

पंकज साहू

भास्कर संवाददाता | सागर

आशु जैन

मुकेश नागवानी

खबरें और भी हैं...