पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएचडी के पेपर के साथ खत्म हुई विवि की प्रवेश परीक्षा, 24 मई को जारी होगी आंसर की

पीएचडी के पेपर के साथ खत्म हुई विवि की प्रवेश परीक्षा, 24 मई को जारी होगी आंसर-की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | डॉ. हरीसिंह गौर विवि के सत्र 2018-19 में प्रवेश के लिए शुक्रवार को अंतिम परीक्षाएं आयोजित हुई। आखिरी दिन पीएचडी और बीकॉम समेत करीब 23 कोर्स के लिए देशभर में प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 3492 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसी के साथ विवि में यूजी, पीजी और पीएचडी कोर्स को मिलाकर कुल 2868 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा का समापन हुआ। विश्वविद्यालय की एडमिशन सेल द्वारा जारी किए गए टाइम टेबल के अनुसार प्रवेश परीक्षा की आंसर-की 24 मई को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। जून के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 25 जून से काउंसिलिंग प्रक्रिया की शुरुआत होगी।

खबरें और भी हैं...