गर्म हवाओं ने दिन की तपिश और बढ़ा दी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 20 अधिक दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान जहां 43.20 पहुंचा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.20 दर्ज किया गया। लोगों की परेशानी की बात तो यह है कि तापमान में इजाफा सुबह 5.30 बजे से होना शुरू हो गया था। इस वक्त तापमान 290 था, जो कि 8.30 बजे पांच डिग्री से ज्यादा की बढ़त के साथ 34.40 पर पहुंच गया। इसका असर यह हुआ कि सुबह से ही धूप खासी तेज थी। बीच-बीच में हवा कभी तेज कभी धीमी रफ्तार से चल रही थी। दोपहर 3.30 बजे तापमान दिन के सर्वाधिक स्तर 43.20 पर पहुंचा था।