पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वामी रामदेव के आगमन से पहले स्कूल, कॉलेज, गांवों में हो रहा योग

स्वामी रामदेव के आगमन से पहले स्कूल, कॉलेज, गांवों में हो रहा योग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| सागवाड़ा।

क्षेत्र के खडग़दा गांव में 24 अपै्रल को होने वाले योग साधना महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही है। आयोजन से जुड़े ग्रामीण इन दिनों गांव-गांव संपर्क कर रहे हैं।

वहीं पतंजलि युवा भारत की टीम भी महोत्सव के प्रचार प्रसार के लिए गांवों में पहुंच रही है। टीम द्वारा स्कूल, कॉलेजों के साथ ही गांवों में योग कराया जा रहा है।

पतंजलि युवा भारत प्रदेश प्रभारी नरेंद्र आस्था, मोहन सिंह शक्तावत, मदन मोहन द्वारा विद्यार्थियों और नागरिकों को योगासन और इससे होने वाले फायदों के बारे में बताया जा रहा हैं।

वहीं कथावाचक कमलेश भाई शास्त्री के सानिध्य में गांव गांव लोगों से संपर्क कर महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया जा रहा है। शास्त्री ने बताया कि 24 अप्रैल को शाम 4 से 7.30 बजे तक होने वाले योग साधना महोत्सव में योग गुरु स्वामी रामदेव का सानिध्य मिलेगा। योग साधना महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने मंगलवार को सभा स्थल का दौरा किया।

एसडीएम गोपाललाल स्वर्णकार, बीडीओ मूलाराम सोलंकी, सीआई रामेश्वर भाटी के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने तैयारियों की जानकारी ली। इस अवसर पर सरपंच कमलकांत रोत, उपसरपंच कुलदीप भट्ट, जवाहरलाल जोशी, मणिलाल जोशी, अनिल पुरोहित, दिलीप जोशी, बाबूलाल आचार्य मौजूद थे। उधर, गामड़ा बाहमणिया में भी प्रचार किया जा रहा है। चिराग मेहता ने बताया कि योग ग्रुप के सदस्यों ने प्रत्येक समाज में निमंत्रण पत्रिका देकर सर्व समाज से 24 अप्रैल को योग साधना महोत्सव में आने का आह्वान किया। योग ग्रुप के प्रमोद भट्ट, महेंद्र उपाध्याय, हितेश मेहता, रोहित पंड्या, योगेश पंड्या, सचिन पंड्या, नागेंद्र सिंह, अनिल उपाध्याय, विक्रांत मेहता, नयन जोशी सहित कई कार्यकर्ता प्रचार में जुटे हुए है।

खबरें और भी हैं...