सागवाड़ा। सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से शहर में भगवान
सागवाड़ा। सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से शहर में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
गमरेश्वर महादेव मंदिर में पंडित प्रकाशचंद्र व्यास के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई। सर्व ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों द्वारा भगवान परशुराम की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाए गए। कार्यक्रम में हेमंत पाठक, देवीलाल फलोत, भवानीशंकर ब्राह्मण, डॉ. विमलेश पंड्या, प्रदीप गामोठ सहित वक्ताओं ने अपने संबोधन में राज्य सरकार द्वारा परशुराम जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित करने तथा जयपुर में 50 हजार स्क्वायर फीट जमीन आवंटन करने का स्वागत किया।
आगामी दिनों में प्रत्येक गांव स्तर पर कार्यकारिणी का गठन करने और अगली बार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव वृहद स्तर पर मनाने का संकल्प लिया। भीलूड़ा. घोटाद में परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। डॉ. राजेंद्र भट्ट के मंत्रोच्चार के साथ रमेशचंद्र गामोठ ने पूजा अर्चना की। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला। संचालन प्रदीप गामोठ ने किया। आभार भवानीशंकर लौवोत ने जताया। इस अवसर पर प्रदीप भट्ट, नरेश लौवोत, मोहनलाल लौवोत, हरीश लौवोत, दुर्गाशंकर, देवीलाल, यशवंत, दीपक, दीपेश, कृष्णलाल गामोठ, विजय गामोठ, पुरुषोत्तम, कन्हैयालाल, नीलेश, कपिल पसौली, किशोर पसौली मौजूद थे।
पुनाली. भगवान परशुराम की जयंती बुधवार को पुनाली में बड़ी धूमधाम से मनाई गई। जिसमें पंसस यशवंत जोशी, हेमंत जोशी, रूपशंकर दवे, भावेश कुमार, दीपक कुमार, नरेंद्र, हमेश, धुलजी भट्ट, भालचंद, रोहित, देवीलाल जोशी, शकुंतला, रंजना, दीपिका, लक्ष्मी देवी, रामेशवर मौजूद थे।