पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सागवाड़ा के रामसौर में सर्व समाज की बैठक

सागवाड़ा के रामसौर में सर्व समाज की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामसौर में सर्व समाज के तत्वावधान में राजेंद्र पंड्या के निवास पर बैठक हुई। खडग़दा में 24 अपै्रल को योग गुरु स्वामी रामदेव के सानिध्य में होने वाले योग साधना महोत्सव और 22 से 29 मई तक गायत्री शक्ति पीठ में रमेशभाई ओझा द्वारा होने वाली भागवत कथा के आयोजन की जानकारी दी गई।

नर्मदाशंकर त्रिवेदी और महाशंकर त्रिवेदी के आतिथ्य में हुई बैठक में रामसौर अध्यक्ष दिनेश त्रिवेदी, कमलाशंकर पंड्या, कांतिलाल त्रिवेदी सहित वक्ताओं ने तन, मन, धन से दोनों आयोजन में जुटने का आह्वान किया। ग्रामीणों ने कार्यक्रम में पूर्ण सहभागिता निभाने का आश्वासन दिया।

बैठक में नरेश त्रिवेदी, महेश पंड्या, हंसमुख पंड्या, दिनेश त्रिवेदी, नवीनचंद्र त्रिवेदी, प्रकाश त्रिवेदी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...