पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सागवाड़ा: सुंदरकांड पाठ व भजनों पर मानस मंडल ने जमाई धुन

सागवाड़ा: सुंदरकांड पाठ व भजनों पर मानस मंडल ने जमाई धुन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा। मानस मंडल सेवा संस्थान द्वारा सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या का आयोजन कराड़ा के कराडिय़ा हनुमान मंदिर में हुआ। जितेंद्र सुथार के गणपति पूजन व सुरेशचंद्र भट्ट के सरस्वती वंदना करने के बाद विनोद गर्ग व प्रीतम पंचाल ने सुंदरकांड पाठ की चौपाइयों का गान किया। किशोर भावसार , मुकेश भोई, जुगल सोनी, चेतन गोगरोत ने मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। जिस पर श्रद्धालु झूमने लगे। प्रहलाद भट्ट, गिरधारीलाल जांगिड़, भूमित सुथार, भाविक पंचाल ने वाद्ययंत्रों पर संगत दी। अंत में मंदिर प्रतिष्ठा के यजमानों व श्रद्धालुओं ने आरती उतारी। संचालन सुभाष उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर कई श्रद्धालु मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...