राजस्थान दर्पण आरडीए और रॉयल सीमलवाड़ा तीसरे चरण में पहुंची
गलियाकोट। कस्बे के महीसागर मैदान में चल रही रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में राजस्थान दर्पण आरडीए और रॉयल सीमलवाड़ा की टीम तीसरे चरण में पहुंची।
खेल संयोजक राजेश बुनकर ने बताया कि बोरमाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 60 रन बनाए। राजस्थान दर्पण आरडीए के वालू उदयपुर ने 2, जयदीप गूंजेर व रहमत गारू उदयपुर ने 1-1 विकेट लिया। राजस्थान दर्पण आरडीए ने गारू उदयपुर के 38 व भुपेंद्र के 18 रनों की सहायता से मात्र 5 ओवर में ही मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच गारू उदयपुर रहा। दूसरे मैच में रॉयल सीमलवाड़ा ने निर्धारित 10 ओवर में आसिफ मोडसिया के 71 व तस्लीम के 13 रनों की सहायता से 124 रन बनाए। जवाब में आरकीजी क्लब 73 रन बना पाई। इसमें अर्जुन ने सर्वाधिक 16 रन बनाए। सीमलवाड़ा के वाहिद व फिरोजबाला को 1-1 विकेट मिला। मैन ऑफ द मैच आसिफ मोडसिया रहा। विजेता टीम व खिलाडिय़ों को राजस्थान दर्पण एसोसिएशन के अध्यक्ष धनपाल पंचाल, भामाशाह गणेशलाल पंचाल, दिनेश पंचाल की ओर से नवाजा गया। इस अवसर पर उपसरपंच हारून शेख बादशाह, शेर खान, आरीफ सहित खेलप्रेमी मौजूद थे।
आरा में रात्रिकालीन वॉलीबॉल प्रतियोगिता 23 से
सागवाड़ा. आरा गांव में जय मां हिंगलाज रात्रिकालीन वॉलीबॉल डायरेक्ट प्रतियोगिता 23 अपै्रल से शुरू होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक टीमें 21 अपै्रल तक भावेश पाटीदार और सुरेश पाटीदार के पास पंजीयन करा सकेंगी।