भर्ती में 15 पंचायतें फिर अटकी
डूंगरपुर। पंचायत सहायक भर्ती के मामले में एक बार फिर 15 पंचायतों की प्रक्रिया खटाई में पड़ गई है। पिछले साल हुई प्रक्रिया से जुड़े ये अधिकांश मामले कोर्ट केस में उलझे हंै। जिले में पंचायत सहायक तीसरे चरण की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। 25 पंचायतों के 30 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया है। हालांकि नियुक्ति के आदेश तो संबंधित बीडीओ और ग्राम पंचायत से जारी हो सकेंगे। डीईओ प्रारंभिक मणिलाल छगण ने बताया कि 15 पंचायतों के 20 पदों पर नियुक्तियां शेष हैं। उल्लेखनीय है कि जिले की 39 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक के 50 पद स्वीकृत किए गए थे। पालदेवल और शरम ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक की प्रक्रिया नहीं हो सकी है। डूंगरपुर ब्लॉक खेरवाड़ा, आसपुर के नेपालपुरा, सागवाड़ा ब्लॉक की पारड़ा सरोदा में कोर्ट के आदेश से प्रक्रिया को रोक दिया गया है। इसके उलट 10 पंचायतों में आपत्तियां दर्ज कराए जाने से चयन नहीं हो सके हैं।
इधर, एसडीएमसी को तीन दिन में फिर से प्रक्रिया करने के निर्देश दिए गए हैं।
पंचायत सहायक