अधिशेष प्रबोधकों की काउंसलिंग आज, 91 प्रबोधकों का होगा चयन
डूंगरपुर। अधिशेष प्रबोधकों की काउंसलिंग गुरुवार सुबह 10 बजे डाइट भवन डूंगरपुर में होगी। जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार जैन ने बताया कि काउंसलिंग में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान विषय के लेवल-2 के शिक्षक होते हुए भी प्राथमिक स्कूल में लेवल प्रथम के विरुद्ध कार्य कर रहे थे, उनको उच्च प्राथमिक में लेवल-2 के पद पर समायोजित किया जाएगा।
पूर्व में जुलाई माह में अधिशेष प्रबोधकों की काउंसलिंग कर लेवल प्रथम के विरुद्ध लगाया गया था। परिषद की मंशानुसार इन प्रबोधकों के पदनाम के प्रस्ताव संशोधन के लिए भेज कर उक्त संशोधन होना था, लेकिन वह आज तक नहीं हुआ। साथ ही विभागीय त्रुटि से सागवाड़ा ओर दोवड़ा ब्लॉक के 6 प्रबोधकों के पदनाम में शिक्षा कर्मी कर दिया गया। इनके भी पदनाम के प्रस्ताव में परिवर्तन नहीं हुआ। इसी प्रकार पूर्व पैराटीचर के समय वर्ष 2008 में प्रबोधक की नियुक्ति से ये प्रबोधक इसी विद्यालय में कार्यरत हैं। ये स्कूल नगरपालिका क्षेत्र का होने के कारण उन्हें अधिशेष कर दिया गया। सागवाड़ा ब्लॉक की सभी महिला प्रबोधक हैं। इनमें से 1 महिला प्रबोधक पूर्णतया विकलांग है, जो बैसाखियों से चल कर स्कूल पहुंचती है। ऐसे में परिषद की ओर से अधिशेष करना गलत है।
डूंगरपुर ब्लॉक में गणित विज्ञान के 5 प्रबोधक अधिशेष : डूंगरपुर ब्लॉक में गणित और विज्ञान के लिए 1 ही पद पोर्टल से रिक्त दर्शा रखा है, जबकि इस ब्लॉक में नगर परिषद में 12 पद रिक्त है।