- Hindi News
- National
- रात 12 बजे पत्नी को फोन कर बताया भाई और पिता ने मारपीट की है, अस्पताल आई तो सीरियस था, फिर मौत
रात 12 बजे पत्नी को फोन कर बताया भाई और पिता ने मारपीट की है, अस्पताल आई तो सीरियस था, फिर मौत
सरोदा की मंगलम विहार कॉलोनी में रहने वाले एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वह शनिवार रात को सागवाड़ा से अपने भाई के घर सरोदा गया हुआ था। तबीयत बिगड़ने पर उसे एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। यहां से सरकारी अस्पताल में रैफर करने पर इलाज चलने के बाद तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर रात को ही आगे के लिए रैफर कर दिया। परिजन उदयपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में दम तोड़ दिया। इधर, मृतक जयेश (35) पुत्र धनपाल जैन की प|ी ने अपने दोनों देवर और ससुर पर मारपीट करने से मौत हो जाने का आरोप लगाया है। पुलिस भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई संभव मान रही है। मृतक सागवाड़ा में गोली-बिस्किट का होलसेल व्यापारी था। उसके पांच साल की बेटी है।
सिर्फ वही नकारात्मक खबर, जो अापको जानना जरूरी है।
जयेश जैन।
प|ी ने पुलिस में ये दी रिपोर्ट- 11 बजे घर आने को बोले थे, 12 बजे अस्पताल बुलाया
सागवाड़ा. अस्पताल की मोर्चरी के बाहर पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग करते।
मृतक जयेश की प|ी डिंपल उर्फ दिव्या जैन ने रिपोर्ट में बताया कि शनिवार रात करीब 8.30 बजे वह घर पर थी। पति जयेश ने दुकान से फोन कर बताया कि छोटा भाई दिलीप जैन घर में झगड़ा कर रहा है, इसके लिए वह सरोदा जा रहा है। रात करीब 10.30 बजे फोन किया तो जयेश ने 11 बजे तक सरोदा से घर आ जाना बताया। इसके बाद 12 बजे जयेश ने फोन कर बताया कि भाई दिलीप, महेश व पिता धनपाल ने मिलकर उसके साथ मारपीट की है। इसलिए सागवाड़ा अस्पताल आना कहकर प|ी डिंपल को वहां बुला लिया। इस पर पड़ोसी महिला को लेकर डिंपल शहर के निजी अस्पताल पहुंची। वहां हालत खराब होने से जयेश से बात नहीं हो पाई। साथ में देवर महेश भी था। कुछ ही देर में जयेश को सरकारी अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। वहां करीब एक घंटा इलाज चलने के बाद तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे उदयपुर के लिए रैफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से लेकर रवाना हो गए, लेकिन रास्ते में ही जयेश की मौत हो गई। रिपोर्ट में मृतक के भाई दिलीप, महेश व पिता धनपाल द्वारा मारपीट करने से अंदरूनी चोट की वजह से जयेश की मौत होने का आरोप लगाया गया है।
मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम, लोगों ने पुलिस से की निष्पक्ष जांच की मांग
सूचना पर सीआई रामेश्वर भाटी, एएसआई चंदनसिंह मय जाब्ता अस्पताल पहुंचे। मृतक की प|ी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। अस्पताल पहुंचे उप प्रधान हितेश रावल, एडवोकेट कल्पेश रावल सहित सरोदा के कई लोगों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की। मृतक का अंतिम संस्कार पैतृक गांव सरोदा में किया गया।