पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डूंगरपुर। पुलिस दिवस पर सोमवार को पुलिस अफसरों और जवानों

डूंगरपुर। पुलिस दिवस पर सोमवार को पुलिस अफसरों और जवानों

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। पुलिस दिवस पर सोमवार को पुलिस अफसरों और जवानों की ओर से किए गए बेहतरीन कामों पर पुलिस विभाग की ओर से उनको विशिष्ट सेवा से सम्मानित किया जाएगा। कार्यवाहक जिला पुलिस अधीक्षक नीतेश आर्य ने बताया कि सर्वोत्तम सेवा चिन्ह से 3, अति उत्तम सेवा चिन्ह से 30 का कार्यक्रम उदयपुर संभाग स्तर पर होगा। वहीं उत्तम सेवा चिन्ह से 8 पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम सोमवार सुबह पुलिस लाइन डूंगरपुर में ही होगा। यह सम्मान वर्ष 2015 से 2016 के बीच किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया जाएगा।

सर्वोत्तम सेवा चिन्ह: एएसआई कर्णवीरसिंह बिछीवाड़ा, एएसआई तेजसिंह चितरी, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार को मिलेगा।

अति उत्तम सेवा चिन्ह: हेड कानिस्टेबल नेपालसिंह दोवड़ा, बलभद्रसिंह चितरी, गजराजसिंह धंबोला, अशोक कुमार चितरी, तखतसिंह पुलिस लाइन, करणसिंह कुआं, सुशील दशोरा रामसागड़ा, राकेश कुमार, बलदेवसिंह कोतवाली, भंवरसिंह वरदा, गजेंद्रसिंह सदर, दिलीपसिंह कोतवाली, कांस्टेबल निर्मल कुमार धंबोला, अरविंद कुमार, रणछोड़लाल, लक्ष्मीलाल सदर, सुखलाल सागवाड़ा, सुरेंद्रसिंह लाइन, संजय कुमार आसपुर, महिपालसिंह कोतवाली, शिशुपालसिंह दोवड़ा, ईश्वरलाल वरदा, प्रकाशचंद्र, गोविंदसिंह, रवींद्रसिंह, गजराजसिंह, मनोज कुमार, लोकेंद्रसिंह, भूपेंद्र कुमार, गोपालचंद धंबोला को सम्मानित किया जाएगा।

उत्तम सेवा चिन्ह: वर्ष 2015 के लिए कांस्टेबल त्रिलोकपालसिंह चितरी, सुरेशचंद्र चितरी, रतनसिंह वृत्त कार्यालय डूंगरपुर, महेंद्र कुमार बिछीवाड़ा को मिलेगा। वर्ष 2016 के उत्तम सेवा चिन्ह हेड कांस्टेबल सतीश कुमार यातायात शाखा, कांस्टेबल रवींद्रसिंह धंबोला, गोविंदसिंह महिला थाना, खुशपालसिंह रामसागड़ा को दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...