पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिव कॉलोनी में लोगों ने अपने पैसों से लगवाए सीसीटीवी कैमरे

शिव कॉलोनी में लोगों ने अपने पैसों से लगवाए सीसीटीवी कैमरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में डूंगरपुर मार्ग पर स्थित शिव कॉलोनी में लोगों ने खुद के पैसों से सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। कॉलोनी में विभिन्न जगहों पर खंभों पर चार सीसीटीवी कैमरे लगवा कर उसकी देखरेख भी लोग अपने स्तर पर ही कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि घरों के बाहर वाहनों के टायरों की हवा निकाल देने और वाहनों को क्षति पहुंचाने जैसी घटनाएं आए दिन सामने आती थी, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आते थे।

ऐसे में सीसीटीवी कैमरे लगाकर अब कॉलोनी में आम रास्ते पर होने वाली हर गतिविधी पर निगरानी रखी जा रही है। हालांकि कैमरे लगने के बाद से घटनाएं होनी बंद हो गई है, वहीं लोग भी चैन की नींद ले रहे हैं। यहां पर अधिकांश लोग नौकरी पेशा वाले रहते हैं। दिन में घर पर महिलाएं व बच्चे अकेले रहते हैं। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से लोग चिंता मुक्त हो गए हैं। इसके पास ही पुनर्वास कॉलोनी में दिनदहाड़ें सूने मकानों में चोरी की घटनाएं सामने आती रहती है, लेकिन बदमाश आज तक पकड़ में नहीं आए। वहीं पुनर्वास कॉलोनी में नगरपालिका की ओर से लगवाए गए कैमरे भी बंद पड़े हुए हैं। इससे सतर्क होकर शिव कॉलोनीवासियों ने ये बीड़ा उठाया। सुनील त्यागी, देवीलाल जोशी, उमाकांत पंडï्या, विष्णुकांत दीक्षित, विनोद व्यास सहित लोगों ने बताया कि चार कैमरों का सेट लगवाने पर 25 हजार रुपए खर्च किए गए है। समय समय पर इनका रखरखाव भी किया जा रहा है। इधर, शहर में भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अलग-अलग 17 जगहों पर करीब 30 कैमरे लगे हुए है। जिनमें से अधिकांश सीसीटीवी कैमरे नपा और पुलिस की उदासीनता के चलते बंद पड़े हुए हैं। वहीं शिव कॉलोनी के जागरूक लोगों ने अपने स्तर पर कैमरे लगवा कर अनुठी मिसाल दी है।

सागवाड़ा. खंभे पर लगे सीसीटीवी कैमरे।

खबरें और भी हैं...