विप्र फाउंडेशन को आवंटित भूमि पर सेंटर ऑफ एक्सिलेंस प्रोजेक्ट पर चर्चा
सागवाड़ा| विप्र फाउंडेशन के मुख्य समन्वयक ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात कर समाज के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। विप्र फाउंडेशन के प्रांतीय सचिव प्रकाश व्यास ने बताया कि मुख्य समन्वयक सुशील ओझा ने सीएम राजे से मिलकर जयपुर में विप्र फाउंडेशन को आवंटित भूमि पर सेंटर ऑफ एक्सिलेंस प्रोजेक्ट पर चर्चा की। लगभग 50 हजार स्क्वायर फीट के निर्माण और 11 हजार वर्ग फीट के खुले लॉन का यह भगवान परशुराम परिसर का प्रोजेक्ट अगले माह मुख्यमंत्री द्वारा लॉन्च होगा। विप्र युवाओं के लिए छात्रावास, स्किल डेवलपमेंट, कोचिंग क्लॉसेज, वैदिक रिसर्च जैसी गतिविधियां चलेंगी।