सागवाड़ा में पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज सेवा समिति की नई टीम बनी
सागवाड़ा| पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज सेवा समिति की बैठक रविवार को शहर में समाज के नोहरे में हुई। इसमें अगले माह होने वाले कॅरिअर मार्गदर्शन शिविर की तैयारी पर चर्चा की। समाज के युवाओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। सेवा समिति की नई कार्यकारिणी भी बनाई। इसमें सर्वसम्मति से संरक्षक बदामीलाल टेलर, नानालाल राठौड़, राजेश पंवार, अध्यक्ष वासुदेव टेलर आरा, उपाध्यक्ष जगदीश टेलर पुनर्वास कॉलोनी, कोषाध्यक्ष भरत पंवार सागवाड़ा, सचिव जयकांत पंवार चितरी, प्रवक्ता छत्रपाल शिवाजी को मनोनीत किया। सदस्य विजेंद्र सिलोही, किशोर खड़गदा, राधाकृष्ण सागवाड़ा, प्रफुल्ल ओबरी, सचिन खड़गदा, संजय राठौड़ को बनाया। आभार विशाल दर्जी ने जताया।