सागवाड़ा। गोवाड़ी के पास डूंगरपुर मुख्य मार्ग के किनारे खाली
सागवाड़ा। गोवाड़ी के पास डूंगरपुर मुख्य मार्ग के किनारे खाली पड़ी जमीन और इसके पीछे स्थित वन क्षेत्र में मंगलवार शाम को आग लग गई।
सूचना मिलने पर राजस्व और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दमकल को सूचना दी। दमकल और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। राजस्व विभाग की करीब एक हैैक्टेयर जमीन पर लगी आग तो काबू हो गई, लेकिन वन क्षेत्र में लगी आग को बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने से कई पेड़-पौधें और घास जलकर राख हो गई। घास और पौधे सूखे होने की वजह से हवा के साथ आग तेजी से फैल गई। तहसीलदार सुबोधसिंह चारण, रेंजर शांतिलाल चावला, गिरदावर नरेंद्र सिंह, पटवारी मुकेश भोई, वनपाल गजेंद्र यादव मौके पर पहुंचे।