नहर बनाने में अवाप्त भूमि का किसानों को मिलेगा मुआवजा
सागवाड़ा| भीखाभाई माही नहर सागवाड़ा आरडी संख्या 51060 से 57060 के बीच आवाप्त भूमि के मुआवजा भुगतान के लिए ग्राम पंचायत कराड़ा में किसानों की समीक्षा बैठक हुई। सरपंच राजेंद्र परमार ने बताया कि सागवाड़ा एसडीएम गोपाललाल स्वर्णकार, डूंगरपुर एसडीएम दीपक मेहता सहित विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में हुई बैठक में कराड़ा, झांखरी, कराड़वाड़ा, सरोदा के किसानों की मुआवजा राशि के भुगतान पर चर्चा कर सहमति जताई गई। गत साल मई-जून माह में सरपंच और ग्रामीणों के प्रयासों से आरडी 57 कराडा तक पानी पहुंचाने की सराहना की गई।