पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 24 अप्रैल को योग साधना महोत्सव को लेकर गांव गांव किया संपर्क

24 अप्रैल को योग साधना महोत्सव को लेकर गांव-गांव किया संपर्क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा. योग साधना महोत्सव को लेकर रातड़िया में बैठक लेते।

भास्कर संवाददाता| सागवाड़ा

योग साधना महोत्सव को लेकर इन दिनों गांव-गांव संपर्क किया जा रहा है। कथावाचक कमलेश भाई शास्त्री के सान्निध्य में ग्रामीणों ने शुक्रवार को रातड़िया, नादिया, जसेला, रामसौर, चीखली, कुआं और भेमई गांवों में लोगों से संपर्क कर महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया।

शास्त्री ने बताया कि खड़गदा स्थित श्री गोवर्धन विद्या विहार के खेल मैदान में 24 अप्रैल को शाम 4 से 7.30 बजे तक योग साधना महोत्सव होगा। इसमें योग गुरु स्वामी रामदेव का सानिध्य मिलेगा। गांवों से अधिकाधिक लोगों को महोत्सव में लाने के लिए कमेटियां बनाकर दायित्व सौंपे गए। इस दौरान जवाहरलाल जोशी, सूर्यशंकर पंड्या, मणिलाल जोशी, गणेशलाल भट्ट, ईश्वरलाल भट्ट, अनिल पुरोहित, प्रभाशंकर दवे, गेफरलाल भट्ट, लक्ष्मीकांत सुथार मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...