डूंगरपुर में स्वस्तिक एजुकेशन में निशुल्क सेमिनार कल
डूंगरपुर| स्वस्तिक एजुकेशन में सैकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए नि:शुल्क सेमिनार रविवार सुबह 9 बजे होगा। निदेशक योगेश जैन ने बताया कि अभ्यर्थियों केे लिए पेश आने वाली समस्याओं को दूर करने के उपाय बताए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य पटवार भवन में सेमिनार होगा। संचालक प्रवीण सेवक करेंगे।