सागवाड़ा में नर्सरी मोड़ पर श्रमिक मित्रों की बैठक हुई
सागवाड़ा| आजीविका ब्यूरो श्रमिक सहायता और संदर्भ केंद्र की देखरेख में शहर में नर्सरी मोड पर शुक्रवार को श्रमिक मित्रों की बैठक हुई। विभिन्न गांवों से आए श्रमिक मित्रों को उनकी कैपिसिटी बिल्डिंग के बारे में बताया। इस दौरान चीनाई ऑन जॉब प्रशिक्षण का समापन भी हुआ। इसमें महिलाओं को प्रमाण पत्र व टूलकिट बांटे गए। बैठक में चीखली तहसील के गिरदावर देवचंद बुनकर, ब्यूरो के लालूराम, महेंद्र सहित श्रमिक मित्र मौजूद थे।