सागवाड़ा गायत्री शक्ति पीठ में श्रीमद भागवत कथा को लेकर बैठक कल
सागवाड़ा| योग गुरु स्वामी रामदेव के 24 अप्रैल को खड़गदा में आगमन और अंतरराष्ट्रीय कथाकार रमेशभाई ओझा की मई माह में श्रीमद भागवत कथा आयोजन को लेकर बांसवाड़ा-डूंगरपुर जिलों की बैठक रविवार को सुबह 10 बजे गायत्री शक्ति पीठ में होगी। योग साधना महोत्सव से जुड़े कथावाचक कमलेशभाई शास्त्री और कथा आयोजन से जुड़े भूपेंद्र पंड्या ने बताया कि सर्व समाज के पंच प्रतिनिधि, राजनीतिक पाार्टी के पदाधिकारी, धर्मावलंबी, संत, महंत, कोटवाल, स्वयंसेवी संगठनों एवं संस्थाओं से जुड़े लोग बैठक में शामिल होंगे।