सागवाड़ा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने पर मंथन
सागवाड़ा| अनुसूचित जाति और जनजाति समाज की सामूहिक बैठक शुक्रवार को वाल्मीकि मंदिर परिसर में हुई। अध्यक्षता नानूभाई मकवाणा ने की। मुख्य अतिथि गुलाब यादव, विशिष्ट अतिथि मुकेश सोवारा, अशोक डेंडोर थे। वाल्मीकि मंदिर के पास सामुदायिक भवन में शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में यादव, बुनकर, मेतर, बासड़, ढोली, मोची, खटीक, डबगर, मीणा सहित विभिन्न समाजों के लोग मौजूद थे।