पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैठक में बोनस की घोषणा नहीं करने पर सरकार के खिलाफ मुखर हुए किसान

बैठक में बोनस की घोषणा नहीं करने पर सरकार के खिलाफ मुखर हुए किसान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय किसान संघ की बैठक शुक्रवार को पाटीदार छात्रावास में हुई। बैठक देवेंगभाई जेठाणा की अध्यक्षता में हुई।

जिला महामंत्री गौरीशंकर सिलोही ने बताया कि भारतीय किसान संघ की मांग के बाद भी तहसील स्तर पर गेहूं खरीद केंद्र समय पर नहीं खोल रहे है। क्रय-विक्रय सहकारी समितियों द्वारा केवल आसपुर, सागवाड़ा व डूंगरपुर में 10 अप्रैल से खरीद केंद्र खोले हैं। समर्थन मूल्य पर गेहूं का 1735, सरसों का 4 हजार, चने का 4400 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। इसमें चना और सरसों की खरीदी (तुलाई) डूंगरपुर केंद्र पर होगी। बैठक में किसानों ने सरकारी खरीद केंद्र समय पर शुरू नहीं होने से रोष जताया। खरीद केंद्र देरी से शुरू होने से कई किसानों ने 1500 से 1600 रुपए में व्यापारियों को अपने गेहूं बेच दिए।

पडोसी राज्य मध्यप्रदेश और गुजरात में प्रति क्विंटल दो हजार रुपए के भाव से किसानों का गेहूं बेचा जा रहा है। इसमें समर्थन मूल्य 1735 के साथ 265 रुपए बोनस है। इधर, राज्य सरकार द्वारा बोनस की घोषणा नहीं करने पर भी किसानों ने नाराजगी जताई। सीमलवाड़ा में भी गेहूं खरीद केंद्र खोलने की मांग की।

खबरें और भी हैं...