सागवाड़ा में कांग्रेस की गोष्ठी हुई
सागवाड़ा. डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर शनिवार को पुनर्वास कॉलोनी में पूर्व विधायक के निवास पर कांग्रेस की गोष्ठी हुई। इसमें कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक सुरेंद्र बामणिया ने अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। गोष्ठी में पूर्व प्रधान आशा डिंडोर, दीतिया कटारा, ललित पंचाल, देवीलाल फलोत, बरबोदनिया सरपंच कैलाश रोत, सेवादल अध्यक्ष मनोहर कोटेड, ब्लॉक अध्यक्ष हीरालाल कलाल, नागेंद्रसिंह ठाकरड़ा, चंद्रशेखर सिंघवी, नानूभाई मोडपटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सरपंच नवनीत परमार, बसंती रोत, बसंती डिंडोर, वैभव गोवाड़िया, नवीन कलाल, युनुस खान, राकेश खींची, प्रद्युम्न सारगिया, अशोक पाटीदार, युसुफ सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद थे।